सुपौल: सहरसा में पत्रकार से मारपीट, सुपौल के पत्रकार एकजुट; आंदोलन की चेतावनी
Supaul, Supaul | Sep 15, 2026 सहरसा जिले में खबर संकलन के दौरान पत्रकार के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय सुपौल में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों की बैठक हुई। वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में घटना की कड़ी निंदा करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर एकजुटता दिखाई गई। बैठक को संबोधित करत