अररिया: अररिया पुलिस ने धान लदे ट्रैक्टर लूट मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार और अन्य सामान भी बरामद
Araria, Araria | Mar 25, 2025 अररिया में बीते सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के रामपुर कोदरकट्टी के समीप कार सवार अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर 160 बोरा लदे धान समेत ट्रैक्टर की लूट कर ली थी. एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि SDPO राम पुकार सिंह के नेतृत्व में त्वरित SIT टीम गठित किया गया. SIT टीम ने वैज्ञानिक अनुसन्धान और अमसूचना संकलन की मदद से कांड का सफल उद्देदन कर दिया है.