अररिया: गैरा में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता और पुत्र घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 25, 2025 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के गैरा वार्ड संख्या 02 में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पिता व पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल पिता व पुत्र का इलाज किया जा रहा है.