हर्रैया: दुबौलिया थानाक्षेत्र के पिठिया लश्करी के पास सरयू नदी में विवाहिता ने लगाई छलांग, तलाश जारी
बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के पिठिया लश्करी के पास सरयू नदी में एक विवाहिता ने छलांग लगा दी है। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है । वही मामले की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।