कोलकाता: बंगाली डांस पर आधारित रियलिटी शो ‘बंगाल सुपर डांसर (सीजन-1)’ के ऑडिशन का दौर पूरा हो गया है और अब प्रोमो शूट शुरू हो चुका है।
आयोजकों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और असम के करीब 700 कंटेस्टेंट में से 44 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। ये प्रतिभागी अब शो के मंच पर अपने डांस टैलेंट का प्रदर्शन करेंगे।
शो का निर्माण रियल रील्स मोशन पिक्चर प्रेजेंटेशन ने किया है और इसका प्रसारण CTVN AKD PLUS पर किया जाएगा। शो को रवि कुमार हरि होस्ट कर रहे हैं।
प्रोमो शूट के अहम हिस्से 30 और 31 अगस्त को गरिया स्थित जय हिंद ऑडिटोरियम में शूट किए गए।
कंटेस्टेंट्स का मूल्यांकन जूरी पैनल में शामिल पंकज शील, टॉलीवुड अभिनेत्री मेघना हलदर और इंद्राक्षी देसीरी करेंगी।
आयोजकों को उम्मीद है कि यह शो बंगाल और असम के उभरते डांसर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच देगा।
.
.
.
.
#BengalSuperDancer #BengalSuperDancerSeason1 #DanceRealityShow #Kolkata #WestBengal #Assam
Fatehabad, Agra | Aug 31, 2026