कांके: रांची और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश
Kanke, Ranchi | May 13, 2026 रांची सहित आसपास के इलाके में बुधवार दोपहर करीब दो बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश होते ही रांची का तापमान नीचे आ गया और लोगों ने राहत की सांस ली, आज सुबह में निकले तेज धूप से लोग परेशान थे, लेकिन बारिश ने मौसम को सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 17 मई तक मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है।