बदायूं: उझानी में कल्याण चौक से मंडी समिति तक चौड़ीकरण के लिए खुदी पटरी सही कराने को धरना, कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा
Budaun, Budaun | May 11, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कल्याण चौक से मंडी समिति तक सड़क के चौड़ीकरण को सड़क के किनारे पटरी खोदी गई है। जिसमें आकर अब तक कई वाहन गिर चुके हैं और लोग घायल हो चुके हैं। उझानी नगर कांग्रेस कमेटी ने खुदी पड़ी पटरी को लेकर कश्यप पुलिया पर धरना देकर जल्द पटरी सही कराने की मांग की है।