भरतपुर: भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में मिला एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव
भरतपुर सेवर थाना क्षेत्र में मिला एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत। शव की पहचान लाल बाग बयाना निवासी कालीचरण के रूप में हुई। पुलिस घटना के अनुसंधान में जुटी l भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में सेक्टर 13 में खाली पड़ी जमीन में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला आरबीएम अस्पताल मोर्चरी में रखवाया।