सेन्हा: सेन्हा प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मु ने अबूआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना में गति लाने का निर्देश दिया
सेन्हा प्रखंड के विभिन्न पंचायत ग्राम में संचालित आवास योजना को गति प्रदान हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी सेन्हा ने कर्मियों के साथ बैठक आहूत कर योजनाओं की समीक्षा किया। उक्त समीक्षा बैठक लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड परिसर स्थित महत्मा गांधी सभागार में मुखिया,पंचायत सचिव एवं जन सेवक की बैठक बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे आहूत हुआ।