रामपुर: थाना सिविल लाइन में निजी वाहनों को आरक्षित नंबर जारी करने के आरोप में ARTO सहित 3 पर एफआइआर दर्ज
Rampur, Rampur | Sep 15, 2025 सोमवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बरेली जोन ने रामपुर परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया। रामपुर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव और डीबीए रामेश्वर नाथ द्विवेदी समेत अज्ञात के खिलाफ सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने का मामला थाना सिविल लाइन में दर्ज किया गया है।