जानसठ: भोपा क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग पर बेकाबू गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, हुई दर्दनाक मौत
भोपा क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे के आसपास उस समय देखने को मिला ज़ब बाइक पर सवार होकर आदित्य नामक एक युवक वापस अपने घर लौट रहा था तभी सामने से आ रही गाने से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गयी,इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।