खंडवा नगर: खंडवा में बिजली बिल का झटका, टैरिफ ने शहर के उपभोक्ताओं पर ₹2.38 करोड़ का बढ़ाया भार
खंडवा. गर्मी में बिजली बिलों ने उपभोक्ताओं के पसीने छुड़वा दिए है। नियामक आयोग द्वारा मार्च में बिजली टैरिफ बढ़ाया गया था, जो अप्रैल माह से लागू हुआ था। मई में आए अप्रैल माह के बिल देखकर उपभोक्ताओं के होश उड़ गए। पिछले माह की तुलना में इस माह शहर संभाग में करीब 238 लाख रुपए की डिमांड बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में देखा जाए तो करीब 60 लाख रुपए