हरिहरगंज: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सतभुरवा के समीप एनएच-139फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सतभुरवा के समीप एनएच-139 (फोरलेन) पर शुक्रवार के शाम 5:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हरिहरगंज के बांसो गांव निवासी अजीत कुमार तथा बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के चित्रगोपी राजा बिगहा निवासी प्रभु कुमार उर्फ सुजीत के रूप में हुई है।