गिरिडीह: ज़मीन विवाद में युवक पर हमला, तलवार लेकर घर पहुंचे आरोपी, युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बजटो महुआ टांड निवासी शंभू शर्मा को कुछ लोगों ने मार पिट कर घायल कर दिया। गुरुवार को 2 बजे ईसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि रामदेव हजाम का 17 वर्षीय पुत्र शंभू शर्मा के साथ मारपीट हुई है।बताया कि रामदेव हजाम की जमीन को पड़ोसी लोग जबरदस्ती कब्जा करने चाहता है।