गोला: गलत IFSC कोड से खाते से कटे ₹1.95 लाख, बड़हलगंज पुलिस ने साइबर टीम की मदद से पूरी रकम वापस कराई
Gola, Gorakhpur | Apr 28, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन लेनदेन के दौरान बड़ी राहत भरी कार्रवाई सामने आई है। आवेदक द्वारा अपने रिश्तेदार के खाते में ₹1.95 लाख भेजते समय गलत IFSC कोड और बैंक विवरण दर्ज हो गया, जिससे रकम कर्नाटक के एक अन्य खाते में चली गई। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।