भोरे: कल्याणपुर शिवाला टोला में घर से निकाला किशोर लापता, मां ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर शिवाला टोला गांव में अपने घर से निकला एक किशोर अचानक लापता हो गया। जिसका कोई सुराग परिजनों को नहीं मिल रहा है। इस मामले में किशोर की मां गुंजा देवी ने थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत देकर अपने पुत्र के सही सलामती वापसी के लिए गुहार लगाई है। सोमवार की सुबह 7:00 बजे मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।