मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिला नुसरत परवीन के चेहरे से हिजाब हटाए जाने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे इस बात की जानकारी निकलकर सामने आई है कि नुसरत परवीन ने बिहार छोड़ दिया है और वह अपने परिवार के पास कोलकाता चली गई है। इतना ही नहीं नुसरत ने अपनी नौकरी भी ठुकरा दी है