नानपारा: नवाबगंज ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत बैठक का आयोजन, विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने विकास कार्यों की की समीक्षा
नवाबगंज ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत बैठक आयोजित की गई। इसमें नानपारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम निवास वर्मा और नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जे.पी. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर नवाबगंज ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों (BDC) और ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट किया