लोहरदगा: केतकी पैलेस में भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच ने जिला कमेटी का किया विस्तार
लोहरदगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागृति और संगठन विस्तार के उद्देश्य से रविवार शाम 3 बजे केतकी पैलेस में भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के जिला अध्यक्ष शकील अख्तर ने की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।