लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती के द्वारा 150वां स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन, 40 लोगों ने कराया इलाज
लोहरदगा सेवा भारती के तत्वावधान में रविवार सुबह लगभग 7:30 बजे चुन्नीलाल स्कूल परिसर में 150वें सप्ताह का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत में कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।