जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य रविवार को सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। इस दौरान जिले के 55 हजार 540 किसानों से कुल 5 लाख 83 हजार 224 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई। उपार्जन कार्य के सफल संचालन से किसानों को समय पर अपनी उपज बेचने का अवसर मिला और प्रशासन की व्यवस्थाओं की भी सराहना हुई।