औरैया: पुलिस ने किसान की हत्या का 72 घंटे में किया खुलासा, पत्नी, बेटे व रिश्तेदार को तुर्कप में गिरफ्तार
अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मिले एक व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे में सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, बेटे और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे का सब्बल, खून से सनी दो टी-शर्ट और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के