नारदीगंज: कहुआरा में झोपड़ी में लगी भीषण आग, हेडमास्टर पर लापरवाही का आरोप, पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कहुआरा गांव में बुधबार सुबह पहाड़ स्कूल के बगल स्थित एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे गरीब परिवार का आशियाना पूरी तरह जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि इसी झोपड़ी से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था, जिसके नष्ट हो जाने से वे पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं।