पिपरिया: मालपुर गांव से पिपरिया थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
पिपरिया थाना क्षेत्र के मालपुर गांव से पुलिस ने एक देशी कट्टा एवं दो कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसे बुधवार अपराह्न 2 बजे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया, थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि मामले में मालपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के पुत्र मिथलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. प्राथमिकी दर्ज हुआ है.