मोहनलालगंज: नगराम से 16 वर्षीय किशोर रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस तलाश में जुटी
मोहनलालगंज के नगराम थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गरहा से 16 वर्षीय किशोर अश कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के अनुसार, अश कुमार 24 जून की शाम करीब 7:30 बजे बिना बताए घर से चला गया था और वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परेशान परिजनों ने नगराम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।