शिवहर: नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शिक्षक ने छात्र के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार, नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शिक्षक ने छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर छात्र को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया गया है। वहीं नगर थाना पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश में जुट गई है।