सांगानेर: लखनऊ की कोचिंग में आग लगने से 15 लोगों की मौत के बाद जयपुर नगर निगम ने कोचिंग संस्थानों को किया सील
उत्तर प्रदेश के लखनऊ की कोचिंग में आग लगने से 15 लोगों की मौत के बाद जयपुर में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए जयपुर नगर निगम और पुलिस की टीमों ने फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं के लिए अभियान चलाया। नगर निगम ने फायर फाइटिंग सिस्टम और इमरजेंसी एग्जिट मानकों के अनुसार नहीं होने पर 14 कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी को सील कर दिया।