भरथना: भरथना के सिंहुआ में अवैध हथियारों के साए में दबंगई, युवक पर जानलेवा हमला, हथियारों के साथ वीडियो हुआ वायरल
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम सिहुआं में दबंगों की खुलेआम गुंडई सामने आई है। युवक छोटे सिंह ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम नामजद आरोपियों ने घर के बाहर गाली गलौज करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक विरोध करने पर एक आरोपी ने उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने ईंट से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।