डेरापुर: चिरखिरी में नातियों को देखने छत पर जा रही वृद्धा सीढ़ियों से फिसलकर गिरी, सिर में गंभीर चोट आई
मंगलपुर थाना क्षेत्र के चिरखिरी गांव में मंगलवार सुबह एक वृद्ध महिला सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी झींझक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार चिरखिरी गांव निवासी रामकिशोरी (65) पत्नी रामपाल मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अपने नाती अंश और अभी को देखने के लिए छत पर जा रही थीं। इसी दौरान