देहरादून: बड़ोवाला क्षेत्र का एसएसपी ने किया खुलासा, प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट
राजधानी देहरादून के कोतवाली पटेल नगर के बड़ोवाला क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका सहित उसके दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और तीनों की लाश को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन देहरादून ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अपराधी हसीन को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।