देहरादून: प्रदेश में बनेंगे 12 ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्ट सेंटर, परिवहन कार्यालय देहरादून में संयुक्त परिवहन आयुक्त ने दी जानकारी
संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में वाहनों की जांच के लिए 12 ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्ट सेंटर बनाए जा रहे है। इनमें से चार सेंटर देहरादून, रुद्रपुर, हरिद्वार और हल्द्वानी में शुरू हो चुके हैं। जबकि सेलाकुई और रुडकी में यह निर्माणाधीन है।