देहरादून: बीजेपी विधायक खजान दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय (कोरोनेशन) अस्पताल देहरादून का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप
बीजेपी विधायक खजान दास ने देहरादून स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय (कोरोनेशन) अस्पताल, देहरादून का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर अस्पताल में दी जा रही समस्त सुविधाओं व सभी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।