देहरादून: अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ डॉ. शिवकुमार बरनवाल के देहराखास देहरादून स्थित आवास में हुई चोरी, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
अपर जिलाधिकारी, पिथौरागढ डॉ. शिवकुमार बरनवाल की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लिखित तहरीर में उन्होने बताया कि 25/26-06-24 की देर रात्रि उनके देहराखास स्थित घर में घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है,लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।