भादरा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल
भादरा क्षेत्र के गांव उतरादाबास के नहर पुल पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गांव झूम्पाकला निवासी 65 वर्षीय बिन्टो देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र विभिषण गंभीर घायल हो गया। हादसा उतरादाबास नहर पुल के पास हुआ। घायल को रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।