आज 25 नवंबर शाम 5 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज 2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 53 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एक घंटे के भीतर 90 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर देने थे।