प्रयागराज: सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड का वार्षिक निरीक्षण संपन्न, 'निस्वार्थ सेवा' की गई सराहना
Sadar, Allahabad | Apr 27, 2026
केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के वर्ष 2025-26 का वार्षिक निरीक्षण हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. राकेश निगम और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र नाथ ने ध्वजारोहण कर किया। डॉ. निगम ने ब्रिगेड सदस्यों की परेड की सलामी ली।