सहारनपुर: सहारनपुर की कांशीराम कॉलोनी में पॉलीथिन में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पॉलीथिन के अंदर नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना सामने आई। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालत में पड़ी पॉलीथिन को देखा, जिसके अंदर झांकने पर नवजात का शव दिखाई दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।