कांके: धुर्वा डैम पर खतरे का खेल: ओवरफ्लो पानी के बीच महिलाएं बना रहीं रील, सुरक्षा से समझौता
Kanke, Ranchi | Sep 17, 2025 रांची। राजधानी रांची के धुर्वा डैम का एक फाटक खोल दिया गया है, जहां आम लोगों की भीड़ जुट रही है। इस बीच दूसरे फाटक से पानी ओवरफ्लो होकर गिर रहा है। खतरनाक हालात के बावजूद कुछ महिलाएं यहां फोटोशूट और रील बनाने में जुटी हैं।