माण्डलगढ़: मांडलगढ़ पुलिस ने स्विफ्ट कार से 14 किलो 720 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
मांडलगढ़ में भीलवाड़ा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीएसटी टीम व थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक स्विफ्ट कार से 14.720 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की, जहां संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर वाहन को रुकवाया और तलाशी में डोडा चूरा बरामद किया।