बारुन: गोठौली में सोन नदी में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान डूबी दो किशोरियां, पूरे गांव में छाया मातम
औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के गोठौली गांव से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सोन नदी में नहाने के दौरान दो मासूम किशोरियां गहरे पानी में डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।