पूरनपुर: हाफिज नूर अहमद अजहरी ने जनगणना को लेकर की अपील
पूरनपुर। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनगणना को लेकर अपना विचार व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की कि वे जनगणना प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें और अपने-अपने घरों में सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी व्यक्ति का नाम सूची से छूटने न पाए।