हेरहंज: हेरहंज थाना पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
हेरहंज थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त ननकु गंझू (38 वर्ष) पिता सूरज गंझू ग्राम मारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ननकु गंझू पर हेरहंज थाना में कांड संख्या 7/26 दर्ज था। मंगलवार संध्या 4 बजे थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया ने बताया कि वह एनडीपीएस की धारा 17/18/19 के तहत आरोप लगाए गए हैं। जिसे गिरफ्तारी के बाद लातेहार उपकारा भेज दिया।