चूरू: गांव धीरासर के खेत में ससुर-बहु पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Apr 6, 2026 चूरू जिले में जंगली मधुमक्खियों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला धीरासर गांव का है, जहां खेत में काम कर रहे ससुर-बहू पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने ट्रैक्टर की सहायता से राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया।