हज़ारीबाग: हजारीबाग बना निशानेबाजों का नया गढ़! 250 खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार प्रतिभा
हजारीबाग में चार दिवसीय मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शानदार आगाज हुआ। जिला राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मौका मिलेगा। अध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि यह आयोजन प्रतिभाओं को निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।