हुज़ूर: रातीबड़-खजूरी सीसी रोड बनी 'एक्सीडेंट रोड', जॉइंट की ऊंच-नीच से बी-फार्मा छात्र की मौत
Huzur, Bhopal | May 6, 2026 भोपाल के रातीबड़ से खजूरी तक बनी 18 किलोमीटर लंबी सीसी रोड पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। 24 वर्षीय बी-फार्मा छात्र शिवम विश्वकर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क के जॉइंट में 4 से 5 इंच तक के लेवल अंतर के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई|