मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियाकी गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे से सोमवार को लटका मिला है। मृतक की पहचान जमुना भुईया के पुत्र विक्की भुईया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के सभी लोग किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। घर लौटने के बाद जब परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो विक्की भुईया फंदे से लटका मिला।