पुनासा: मूंदी के जलवा बुजुर्ग में नाबालिग ने रची डकैती की साजिश, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
मूंदी थाना क्षेत्र के जलवा बुजुर्ग गांव में रहने वाले बुजुर्ग दंपती के के घर पारदी गैंग ने डकैती डाली। दंपती के खेत में बने घर का दरवाजा तोड़कर पांच डकैत घुसे थे। उन्होंने धारदार हथियार के दम पर बुजुर्ग दंपती को धमकाया और मारपीट की। घर में रह रहे एक दृष्टिबाधित रिश्तेदार के पैर भी बांधे। करीब पौन घंटे तक डकैत घर के अंदर रहे। इस बीच पूरा परिवार दहशत में रहा।