डिंडौरी: मुढ़िया कला गांव के जंगल में लगी भीषण आग, वन विभाग और ग्रामीण कर रहे बुझाने का प्रयास
डिंडौरी जिले के मुढ़िया कला गांव के जंगल में अज्ञात कारण के चलते भीषण आग लग गई ग्रामीण और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है । जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात लगभग 10:00 बजे जंगल में अचानक आग लग गई जिसके कारण पेड़ पौधे जलकर राख हो गए वन विभाग और ग्रामीण युवा आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं ।