दीपका: कोरबा में दो ट्रेलर भिड़े, केबिन में फंसे हेल्पर को कोरबा-कटघोरा मार्ग पर एक घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया
Dipka, Korba | Jun 5, 2026 कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को छुरी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रेलर का हेल्पर केबिन में बुरी तरह फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रेलर कोरबा से कटघोरा की ओर जा रहे थे। पीछे चल रहे ट्रेलर के ड्राइवर ने लापरवाही से