बालोद: 20 साल बाद एक मंच पर जुटे अरमरीकला स्कूल के पूर्व छात्र, गले मिलते ही ताजा हुईं बचपन की यादें; शिक्षकों का किया सम्मान
Balod, Balod | Apr 15, 2026 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरमरीकला में आयोजित शिक्षक सम्मान एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह भावनाओं से भरा एक यादगार आयोजन बन गया। सत्र 2हजार1 से 2हजार8 तक के पूर्व छात्र जब करीब 20 साल बाद एक मंच पर जुटे, तो माहौल भावुक हो उठा। लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिलते ही पुराने दिनों की शरारतें, दोस्ती और स्कूल की यादें फिर से ताजा हो गईं।